तालाब में डूबने से तोपचांची के किशोर की मौत, तोपचांची के सिंहडीह की घटना

धनबाद के तोपचांची में तालाब में डूबने से 12 वर्षीय रितेश कुमार की मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मौत.

तोपचांची थाना क्षेत्र के सिंहडीह निवासी 12 वर्षीय रितेश कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से परिवार में मातम पसर गया है.

किसी काम से गया था तालाब के पास

जानकारी के अनुसार, रितेश किसी काम से तालाब के पास गया था. इसी दौरान वह किसी तरह तालाब में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद रितेश को बाहर निकाला गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

इसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

कारण व घटनाक्रम की पुलिस कर रही जांच

रितेश की मौत की खबर मिलते ही सिंहडीह में भी शोक व्याप्त हो गया. स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. हादसे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर भी जानकारी ली जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >