धनबाद होकर चलेगी तांबरम-बरौनी-तांबरम समर स्पेशल

25 अप्रैल से 29 जून के बीच लगायेगी 10 फेरे

वरीय संवाददाता, धनबाद,

गर्मी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तांबरम और बरौनी के बीच तांबरम-बरौनी-तांबरम स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 23 अप्रैल को तांबरम से खुलने वाली ट्रेन संख्या 06061 समर स्पेशल ट्रेन 29 जून तक तांबरम-बरौनी-तांबरम के बीच 10 फेरे लगायेगी. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 25 अप्रैल को ट्रेन संख्या 06061 शाम के 6.15 बजे तांबरम से खुलेगी. इसी तरह 2, 9, 16, 23 व 30 मई, 6, 13, 20 व 27 जून को ट्रेन संख्या 07061 तांबरम-बरौनी-तांबरम ट्रेन शाम के 6.15 बजे तांबरम से खुलेगी. तांबरम स्टेशन से खुलकर यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 7.05 बजे धनबाद पहुंचेगी. इसी तरह बरौनी से ट्रेन संख्या 06062 तांबरम-बरोनी-तांबरम 25 अप्रैल को रात 11:55 बजे खुलेगी. अगली सुबह 5.50 बजे धनबाद पहुंचेगी. बरौनी से यह ट्रेन 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8, 15, 22 व 29 जून को तांबरम के लिए खुलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >