Dhanbad news: शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज, टुंडी में ओलचिकी लिपि से पढ़ाई शुरू

Dhanbad news: शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज, टुंडी में ओलचिकी लिपि से पढ़ाई शुरू

Dhanbad news: टुंडी मुख्यालय स्थित शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज में बुधवार से ओलचिकी लिपि से पढ़ाई की शुरुआत की गयी. इसको लेकर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इसके वर्ग कक्ष का उद्घाटन किया. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी-अपनी भाषा में पढ़ाई करने की हिदायत दी. कार्यक्रम में कॉलेज के प्रो शामू सोरेन, प्रो बबलू पांडेय, प्रो स्वाति कुमारी, प्रो खुशेदा खातून, प्रो राजा ठाकुर, प्रो शुभम कुमार, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो आमिर हुसैन, रीता कुमारी, जितेन मुर्मू एवं ऑल झारखण्ड आदिवासी एजुकेशन के सदस्य सुनील हेम्ब्रम, महावीर मरांडी, चुन्नूलाल किस्कू, गणेश सोरेन, सुबिन मरांडी, मुनीलाल मरांडी, बानेश्वर हेम्ब्रम, मुन्नू मुर्मू, छुटूलाल मुर्मू , सुनील किस्कू, विनोद किस्कू, सुभाष मुर्मू, चांद मुर्मू, हीरालाल सोरेन, पानमुनी सोरेन, बाबूजन हेम्ब्रम, राधा किस्कू, पारसी किस्कू, पूर्णिमा कुमारी, फूलचंद किस्कू, लोलिन बास्की, संतूलाल किस्कू आदि थे. मंच संचालन प्राचार्य डॉ गौरांग भारद्वाज ने व धन्यवाद ज्ञापन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो श्याम सुंदर पांडेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >