Dhanbad News :आइटीआइ कॉलेज में बेहोश होकर गिरी छात्रा, अस्पताल में भर्ती

Dhanbad News : छात्रा को पूर्व से थी अस्थमा की शिकायत

Dhanbad News : शहर के निजी आइटीआइ कॉलेज में छात्रा निधि कर्मकार शनिवार को बेहोश होकर गिर गयी. आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. उसे अस्पताल लेकर पहुंचीं छात्राओं ने बताया कि निधि को पहले अस्थमा की शिकायत थी. शनिवार को कॉलेज के मैदान में सभी खड़ी थीं. इसी बीच अचानक उसे उल्टी होने लगी. बाद में वह बेहोश होकर गिर पड़ी.

परीक्षा देने पहुंचीं छात्रा का मोबाइल चोरी

परीक्षा देने के लिए एसएसएलएनटी महिला कॉलेज पहुंची एक छात्रा का मोबाइल फोन शनिवार को चोरी हो गया. कोर्ट रोड स्थित बिजली कॉलोनी की रहने वाली शबनम पांडेय परीक्षा देने के लिए एसएसएलएनटी कॉलेज पहुंची थी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अन्य छात्राओं समेत उसने भी अपना मोबाइल फोन बैग में डाल दिया. बैग को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रख वह क्लासरूम के अंदर चली गयी. परीक्षा देकर वापस लौटने पर बैग खोकर देखा तो उसमें रखा मोबाइल फोन गायब था. मामले को लेकर छात्रा ने कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्डों से शिकायत की है. मोबाइल चोरी होने की सूचना पर छात्रा के पिता मुकेश पांडेय भी कॉलेज पहुंचे और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >