Dhanbad News: नॉर्थ तिसरा चेकपोस्ट पर पत्थरबाजी

Dhanbad News: सीआइएसएफ कंटेनर रूम का शीशा टूटा

Dhanbad News: लोदना क्षेत्र के नॉर्थ तिसरा चेकपोस्ट पर बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी. घटना में चेकपोस्ट स्थित सीआइएसएफ के कंटेनर रूम का शीशा टूट गया, जबकि एक प्लास्टिक की कुर्सी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. सूचना मिलते ही तिसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका. तिसरा थाना प्रभारी सुनील पांडे ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताया और कहा कि मामला गंभीर नहीं है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना को कोयला चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है. आशंका है कि सीआइएसएफ द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के कारण भय का माहौल बनाने के लिए यह घटना अंजाम दी गयी. हालांकि पुलिस ने इस एंगल से इनकार किया है. सीआइएसएफ जवानों ने बताया कि अंधेरा होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >