Dhanbad news : निरसा में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर स्वायल टेस्ट शुरू

Dhanbad news : निरसा में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर स्वायल टेस्ट शुरू

Dhanbad news : करोड़ों रुपये की लागत से निरसा में बनने वाले एलिवेटेड फ्लाइओवर को लेकर बुधवार से स्वायल टेस्ट शुरू हो गया. हाथबाड़ी से लेकर खुदिया फाटक तक एलिवेटेड फ्लाइओवर निर्माण की योजना है. निरसा में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वायल टेस्ट किया गया. नई दिल्ली की आइजीएस कंपनी ने स्वायल टेस्ट शुरू किया. वहां मौजूद कंपनी से जुड़े लोगों ने कहा कि पुल निर्माण से पहले मिट्टी परीक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण होता है. पुलों को भारी भार और गतिशील बलों का सामना करना पड़ता है. मिट्टी की भार वहन क्षमता और अन्य गुण पुल की स्थिरता के लिए बहुत जरूरी होते हैं, इसलिए मिट्टी परीक्षण जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >