गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को राहत देने में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता

ठाकुरगंज : कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन को सफल बनाने में जहां प्रशासन जागरूकता के साथ सख्ती भी बरत रहा है वहीं दूसरी और लॉकडाउन में मजदूर और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को राहत देने का काम भी जारी है़ काम नहीं मिलने से परेशान ऐसे परिवारों को ठाकुरगंज नगर […]

ठाकुरगंज : कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन को सफल बनाने में जहां प्रशासन जागरूकता के साथ सख्ती भी बरत रहा है वहीं दूसरी और लॉकडाउन में मजदूर और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को राहत देने का काम भी जारी है़ काम नहीं मिलने से परेशान ऐसे परिवारों को ठाकुरगंज नगर में कई जगहों पर सहायता दी जा रही है. सिविल सोसायटी और बाघमारा नौजवान कमेटी के द्वारा प्रतिदिन दर्जनों परिवारों को राहत देने का काम हो रहा है.

इस दौरान मो जमाल, जवादुल, खालिक अंसारी, गुलाम हसनैन, डब्लू बिहारी, कैयूम, साकिब खान, रजी हैदर, वसीम, शफिकूल, नूर अली, वाहिद, मो. आजाद, अख्तर, नसीम, इमरान, गुड्डू ने कहा कोरोना को सामूहिक प्रयास और संकल्प से ही कोरोना को हराया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >