SNMMCH सुपर स्पेशियलिटी के नये भवन में आइसीयू सेवा शुरू होने की उम्मीद, कैथलैब से हृदय रोगियों को मिलेगी राहत

धनबाद के SNMMCH सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ICU का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही कैथलैब और इंडोर सेवाओं के विस्तार से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

एसएनएमएमसीएच के पास नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी भवन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की कवायद तेज हो गयी है. भवन में आइसीयू का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही आइसीयू के लिए जरूरी मशीनों और उपकरणों का इंस्टॉलेशन भी पूरा हो चुका है. आइसीयू के तैयार होने से सुपर स्पेशियलिटी भवन में इंडोर चिकित्सा सेवाओं के विस्तार का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है.

2020-21 में पूरा हो गया था भवन

सुपर स्पेशियलिटी भवन का निर्माण वर्ष 2020-21 में ही पूरा हो गया था. हालांकि, विभिन्न कारणों से इसका पूरी क्षमता के साथ उपयोग नहीं हो पा रहा था. वर्ष 2025 में एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने भवन के ग्राउंड फ्लोर को टेकओवर किया.

इसके बाद यहां विशेषज्ञ विभागों की इंडोर चिकित्सा सेवा शुरू की गयी. वर्तमान में भवन में ओपीडी सेवा भी संचालित हो रही है.अब अस्पताल प्रबंधन का फोकस सुपर स्पेशियलिटी भवन में आइसीयू और कैथलैब को चालू करने पर है.

आइसीयू में मशीनों की स्थापना पूरी हो जाने से इसके संचालन की उम्मीद बढ़ी है. इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर निगरानी और उपचार की सुविधा मिल सकेगी. साथ ही अस्पताल की क्रिटिकल केयर क्षमता में भी इजाफा होगा.

कैथलैब शुरू होने से हृदय रोगियों को राहत

कैथलैब के शुरू होने का मरीजों और अस्पताल प्रबंधन को इंतजार है. मशीनों की स्थापना पूरी होने के बाद तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जायेंगी. कैथलैब शुरू होने पर हृदय रोगियों की जांच और जरूरी इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. आइसीयू और कैथलैब के संचालन से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर को उसकी निर्धारित विशेषज्ञ सेवाओं के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी.कोटःः

शेष प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जायेगी : अधीक्षक

एसएनएमएमसीएच से अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने कहा कि आइसीयू का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. मशीनों का इंस्टॉलेशन भी पूरा हो गया है. कैथलैब में मशीनों की स्थापना जारी है. आइसीयू की सेवा शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >