धनबाद में एक बार फिर से सरेआम गोलीबारी, मेयर संजीव सिंह के करीबी शुभम यादव की मौत

Dhanbad News: धनबाद में इन दिनों अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर दिख रहे हैं. धनबाद के सोनारडीह में घर में घुसकर अपराधियों ने मेयर संजीव सिंह के करीबी शुभम यादव को तीन गोलियां मार दीं, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

शुभम यादव फाइल फोटो

धनबाद से सुमन कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिला के सोनारडीह ओपी से महज कुछ  200 मीटर की दुरी पर शाम को गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना में शुभम यादव (28) को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार कर आराम से चलते बने. घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया. 

इलाज के दौरान मौत 

आसपास के लोगों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए कतरास निचितपुर अस्पताल ले गए जहां स्थिति नाजुक देखते हुए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान शुभम यादव की मौत हो गई. शुभम यादव को सिर और गर्दन में तीन गोली मारी गई. 

धनबाद में मर्डर

मेयर का करीबी था मृतक 

मृतक शुभम यादव धनबाद मेयर संजीव सिंह का करीबी जाना जाता हैं. घटना का पता चलते ही संजीव सिंह अशर्फी हॉस्पिटल पहुंचे. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, लॉ एण्ड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम, बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह सहित कई थानों की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. 

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग 

मौत की सूचना मिलते ही जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग सोनारडीह ओपी पहुंचे और हमलावरों गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं 

धनबाद में हाल के दिनों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है. बीते दिन तेतुलमारी के शक्ति चौक 8 लेन में हुए गोली बारी मामले में  पुलिस अभी तक उभर नहीं पाई कि फिर से अपराधियों ने सोनारडीह में गोलीबारी की अंजाम दिया. यह घटना जिले की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई है. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >