धनबाद एनकाउंटर: पैरों में लगी थीं 5 गोलियां, डिस्चार्ज होते ही कड़े पहरे में जेल पहुंचा यूपी का शूटर शिबू

निरसा एनकाउंटर में गोली लगने से घायल यूपी के शूटर शिबू को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कड़े पहरे में जेल भेज दिया गया. उसका इलाज चल रहा था.

धनबाद. निरसा में 16 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल यूपी के शूटर विजय उर्फ शिबू उर्फ सागर को मंगलवार को एसएनएमएमसीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दी. इसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायिक हिरासत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

मुठभेड़ के दौरान शिबू के दोनों पैरों में पांच से अधिक गोलियां लगी थीं. गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी.

एसआइसीयू से कैदी वार्ड में किया गया था शिफ्ट

शिबू का इलाज पहले इमरजेंसी के एसआइसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा था. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शनिवार को उसे इमरजेंसी एसआइसीयू से कैथलैब बिल्डिंग स्थित अस्थायी कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. यहां भी उसकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहे.

न्यायिक हिरासत में पेशी के बाद जेल भेजा

मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में पेश करने के लिए ले गयी. न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मुठभेड़ और उससे जुड़े मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: 10 साल में बदला CCL का खाका: 50 से 87.5 मिलियन टन पहुंचा कोयला उत्पादन, जानिए क्या रहे मुख्य कारक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >