मारवाड़ी महिला समिति, हीरक शाखा की ओर से मंगलवार को एक स्थानीय रिसॉर्ट में डिस्को सावन – ट्रेडिशन विद ट्विस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावन की उमंग और उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला. समिति की सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
नृत्य और स्किट ने मोहा मन
कार्यक्रम में नृत्य, स्किट समेत कई मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गयीं. पारंपरिक रंग को आधुनिक अंदाज में पेश किये जाने से आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा. सदस्यों के लिए विभिन्न गेम्स और हाउजी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
सासू मां को समर्पित रहा डिस्को सावन
इस वर्ष का डिस्को सावन कार्यक्रम समिति की सदस्यों की सासू मां को समर्पित किया गया था. आयोजन में मनोरंजन के साथ पारिवारिक भावनाओं की भी झलक देखने को मिली. सदस्यों ने कार्यक्रम के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया.
सावन की खुशियां साथ मनाने का अवसर
कार्यक्रम की सफलता में प्रांतीय उपाध्यक्ष साधना देवरालिया, प्रांतीय रक्तदान एवं अंगदान प्रमुख पिंकी अग्रवाल, विजेता अग्रवाल, वृंदा तायल, अणु अग्रवाल, शिल्पा झुनझुनवाला, ऋतु मित्तल, ज्योति बाबूना एवं अलका मित्तल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन में समिति की सभी सदस्य मौजूद थीं. कार्यक्रम ने सदस्यों को आपसी मेलजोल बढ़ाने और सावन की खुशियां साथ साझा करने का अवसर दिया.
