धनबाद में रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या, एक दिन पहले हुआ था अपहरण

Dhanbad: धनबाद में एक दिन पहले गायब हुए रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का रविवार को शव बरामद किया गया. पुलिस ने जिस घर से शव मिला है, उस घर में रहने वाले अमित खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है.

Dhanbad: धनबाद सदर थाना क्षेत्र से शनिवार की रात लापता हुए रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. शव सरायढेला थाना क्षेत्र सूर्य हाइलैंड सिटी स्थित विकास खंडेलवाल के घर के बाथरूम से मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम और संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह मामला एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट से जुड़ा बताया जा रहा है.

विकास पर ही पुलिस को है शक

पुलिस ने इस मामले में विकास खंडेलवाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. डीएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपहरण के बाद हत्या की आशंका है और हर एंगल से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अमित का मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है. विकास खंडेलवाल के बारे में पता चला है कि उन्होंने बैंक से लोन लिया था और रिकवरी के सिलसिले में भी अमित से मुलाकात होती थी. घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा.

ये भी पढ़ें…

चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >