पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कुछ समय पहले तेज थी नाराजगी की चर्चा

Ravindra Kumar Rai: पूर्व सांसद रवींद्र राय को झारखंड बीजेपी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

धनबाद: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय (Ravindra Kumar Rai) को बड़ी जिम्मेदारी दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें झारखंड प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के हस्ताक्षर से शनिवार को यह लेटर जारी कर दी गयी है. बता दें कि कुछ समय पहले रवींद्र राय की नाराजगी चर्चा तेज हो गयी थी.

नाराजगी की खबर सामने आयी तो हिमंता विश्व सरमा गये थे उनके घर

इससे पहले जब कोडरमा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय के नाराजगी की खबर सामने आयी तो असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा ने उनके रांची स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की. बताया जा रहा था कि वह टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं. खबरें तो यहां तक चली कि वे झामुमो ज्वॉइन करने वाले हैं. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये वीडियो संदेश जारी कर इसे महज एक अफवाह बताया था.

Also Read: Jharkhand Election: चंपाई सोरेन, बन्ना गुप्ता नहीं बल्कि ये हैं कोल्हान के सबसे धनी प्रत्याशी, संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

बीजेपी के रह चुके हैं प्रदेश अध्यक्ष

रवींद्र राय ने वीडियो जारी कर कहा था कि कुछ मीडिया संस्थान मेरे झामुमो ज्वॉइन करने की खबर चला रहा हैं. जो केवल अफवाह है. मैं भाजपा का निष्ठावान सिपाही हूं. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया हूं. साल 2019 में भी मेरा टिकट कटने के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी थी. इस तरह की बातें फर्जी है. बता दें कि वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कुछ सालों तक वे जेवीएम भी रहे थे. लेकिन इसके बाद वे फिर से पार्टी में लौट आए.

Also Read: कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम? हेमंत सोरेन के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं चुनाव, ऐसा है पारा टीचर का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >