विद्या मंदिर मुराईडीह में रंगोली प्रतियोगिता

विद्या मंदिर मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

बरोरा.

विद्या मंदिर मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी. इसमें विजयी प्रतिभागियों को गर्मी की छुट्टी के बाद पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र मंडल ने छात्राओं द्वारा बनायी गयी रंगोली की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया.

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी

झरिया.

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय, भौंरा मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. राकोमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष एसके शाही सहित उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया. मौके पर जसवंत सिंह, नुनूलाल पासवान, नारायण बाउरी, निरंजन कालिंदी, उत्तम गोस्वामी, दुकालू दास बीपी, अयोध्या प्रसाद, गंगा यादव, उमेश दास, शिवबली रविदास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >