केंदुआ-राजपूत बस्ती सड़क विवाद: विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल को क्यों दिया 3 दिन का अल्टीमेटम?

धनबाद के केंदुआ-राजपूत बस्ती मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल प्रबंधन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सड़क निर्माण में तेजी न आने पर जनता के हित में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

धनबाद. केंदुआ-राजपूत बस्ती मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने बीसीसीएल प्रबंधन से सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है. विधायक ने बीसीसीएल के पीबी एरिया के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर तीन दिनों के भीतर सड़क निर्माण में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में काम में तेजी नहीं आयी, तो जनता के हित में आंदोलन किया जायेगा.

हजारों लोगों को हो रही परेशानी

विधायक ने कहा कि धनबाद और बोकारो को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है. सड़क पर गड्ढों और धूल के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यवसायियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन रही है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH OPD Alert: मौसम बदलते ही क्यों बीमार पड़ रहे 95% बच्चे? डॉक्टरों ने बताई वजह और बचाव के उपाय

उन्होंने कहा कि पूर्व में स्थानीय लोगों के दबाव और आंदोलन के बाद सड़क की खुदाई कर मरम्मत का काम शुरू किया गया था. लेकिन करीब एक माह बीतने के बाद भी निर्माण कार्य की गति संतोषजनक नहीं है.

पर्व-त्योहार से पहले काम पूरा करने की मांग

राज सिन्हा ने कहा कि दुर्गापूजा समेत कई प्रमुख पर्व सामने हैं. ऐसे समय में सड़क की खराब स्थिति से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि सड़क निर्माण का काम जमीन पर तेजी से दिखाई देना चाहिए.

विधायक ने बीसीसीएल प्रबंधन को तीन दिनों का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में काम में तेजी नहीं आयी, तो जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार विरोध किया जायेगा. उन्होंने कोयला लदी गाड़ियों की ट्रांसपोर्टिंग रोकने की चेतावनी भी दी.

पर्याप्त संसाधन लगाने की मांग

विधायक ने बीसीसीएल अधिकारियों से सड़क निर्माण में पर्याप्त मजदूर, मशीनरी और अन्य संसाधन लगाने की मांग की है, ताकि कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके. पत्र की प्रतिलिपि धनबाद उपायुक्त, बीसीसीएल सीएमडी, वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गयी है.

ये भी पढ़ें: कोल इंडिया में ई-9 ग्रेड के 8 ईडी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन से अधिकारी कर सकते हैं आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >