Dhanbad News: रेल पुलिस ने 11 बच्चों को कराया मुक्त, एक गिरफ्तार

Dhanbad News: ऑपरेशन आहट के तहत धनबाद में बड़ी कार्रवाई

Dhanbad News: धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआइबी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन आहट के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी से मुक्त कराया. साथ ही एक बाल तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. आरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक, धनबाद को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 13351 अलेप्पी एक्सप्रेस से नाबालिग बच्चों को बालश्रम के लिए बाहर ले जाया जाएगा. वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट और सीआइबी की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 9.45 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर निगरानी शुरू की. जांच के दौरान खगेश कुमार (24 वर्ष) नामक व्यक्ति को 11 नाबालिग बच्चों के साथ रोका गया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बच्चों को तमिलनाडु के मदुरई स्थित एक फैक्ट्री में जोखिमपूर्ण कार्य कराने के लिए ले जा रहा था. बच्चों को पैसे का लालच देकर तैयार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >