Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल निरसा, मुगमा प्रबंधन द्वारा री-एडमिशन फीस एवं फीस बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को अभिभावकों ने हंगामा किया. विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं इसीएल महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. कहा कि छह से दस हजार रुपये तक री- एडमिशन की राशि ली जा रही है. कहा कि हम सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और अपने-अपने बच्चों को डीएवी स्कूल में पढ़ाते हैं, परंतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा हर वर्ष मनचाहा फीस वृद्धि की जाती है. कहा कि पूरा स्कूल इसीएल के सीएसआर फंड से बना है. प्रतिवर्ष स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस वृद्धि किये जाने से हमलोगों को परेशानी हो रही है, जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने घोषणा की है कि री-एडमिशन और मनचाहा फीस वृद्धि बिना कमेटी गठित किये हुए नहीं ली जा सकती है. अभिभावकों ने कहा है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं इसीएल प्रबंधन इस दिशा में ठोस कदम उठाए ताकि हमलोग अपने बच्चों को पढ़ा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
