बाघमारा.
बाघमारा थानांतर्गत भीमकनाली श्रमिक कॉलोनी में श्रमिक नेता विरंची शर्मा के बंद आवास से हुई चोरी के मामले में शुक्रवार को श्री शर्मा ने पहुंच कर पुलिस को शिकायत की. उसमें करीब 18 लाख की संंपत्ति की चोरी की शिकायत की. खोजबीन पर पता चला कि 15 हजार नकदी के अलावा 2.25 लाख का चांदी का आभूषण, पुत्री की शादी के लिए रखे 15.60 लाख का 26 भर के सोने के जेवरात, बीसीसीएल नौकरी, एलआइसी व सहारा इंडिया के कागजात चोरी कर ले भागे. पीड़ित ने बताया कि जिंदगी भर की संचित संपत्ति पर अपराधियों ने हाथ साफ किये. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. भुक्तभोगी श्री शर्मा के घर में पूर्व में वर्ष 2005 में भी चोरी हुई थी. यूकोवयू के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, एनडी पांडेय, राजीव कुमार सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस से कांड का जल्द से जल्द उद्भेदन करने की मांग की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
