Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच : दिन के बार बजे तक नहीं पहुंची चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों ने किया हंगामा

महिला चिकित्सक ने दी सफाई- कहा कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ा था.

एसएनएमएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग में शुक्रवार को दिन के 12 बजे तक चिकित्सक के नहीं पहुंचने पर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों ने जमकर हंगामा किया. सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे थे. मरीजों के अनुसार वे सुबह छह बजे से कतार में लगे हुए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचीं. लंबे इंतजार से नाराज मरीजों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. साथ ही अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की. हंगामा बढ़ता देख कुछ मरीज अधीक्षक से मिले और सेवा में सुधार की मांग की. इस मामले में संबंधित महिला चिकित्सक ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए सदर अस्पताल जाना पड़ा था. इसी कारण वे समय पर एसएनएमएमसीएच नहीं पहुंच सकी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अल्ट्रासाउंड कराने आये मरीजों को शुक्रवार को लौटा दिया गया है और उन्हें शनिवार को पुनः आने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >