टुंडी : महिला हत्याकांड में एक हिरासत में

टुंडी में सोमवार को महिला की हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.

टुंडी. रविवार को टुंडी थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आंगन में सोयी महिला की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में मृतका के पुत्र बिमल मुर्मू के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टुंडी पुलिस ने उक्त कांड में गांव के ही एक व्यक्ति बानूलाल मुर्मू को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे इस संबंध में पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी असीम टोपनो ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है. कोशिश होगी की कोई निरपराध व्यक्ति मामले में न फंसे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >