Dhanbad News : लोदना में महिलाओं के लिए राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

Dhanbad News : लोदना में महिलाओं के लिए राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

Dhanbad News : लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन अरविंद कुंडू, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी ऊपरी मल्लेश, मुख्यालय के अनुवादक राजभाषा अनिरुद्ध नोनिया, अनुवादक वंदना देवी व नोडल अधिकारी राजभाषा सौरभ सिंह ने किया. संचालन विश्वनाथ धीवर व रोशन कुमार शर्मा ने किया. कार्यशाला में उपस्थित महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर सुनीता देवी, सिम्मी कुमारी गुप्ता, डॉ रानी कुमारी, डॉ रोहिणी कुमारी, रानी गोस्वामी, अहिल्या देवी, संगीता देवी, रूबी पासवान, अलंकारी देवी, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी, रिपु बाला, अंजना देवी आदि थे. सफल बनाने में रोशन कुमार शर्मा, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार साव, लालटू रजवार, कुणाल प्रसाद, मुरली भुइयां का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >