ब्लीचिंग पाउडर की सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल का होगा छिड़काव

धनबाद : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब केमिकल से शहर को सेनेटाइज किया जायेगा. मुंबई से पांच हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल मंगाया गया है. एक-दो दिनों वह पहुंच जायेगा, उसके बाद ब्लीचिंग की जगह केमिकल का छिड़काव किया जायेगा. ब्लीचिंग पाउडर से नोजल जाम की लगातार मिल रही शिकायत के […]

धनबाद : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब केमिकल से शहर को सेनेटाइज किया जायेगा. मुंबई से पांच हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल मंगाया गया है. एक-दो दिनों वह पहुंच जायेगा, उसके बाद ब्लीचिंग की जगह केमिकल का छिड़काव किया जायेगा. ब्लीचिंग पाउडर से नोजल जाम की लगातार मिल रही शिकायत के बाद ऐसा निर्णय लिया गया है. निगम के पदाधिकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पानी में ब्लीचिंग का घोल मिलाकर शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है. जब तक केमिकल नहीं आ जाता, ब्लीचिंग का छिड़काव ही होगा, उसके बाद केमिकल का छिड़काव होगा. मुंबई से मंगाये गये पांच हजार लीटर से एक माह तक शहर को सेनेटाइज किया जा सकता है. आवश्यकता पड़ने पर और केमिकल मंगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >