आस्था पॉली क्लीनिक के संचालक को नोटिस

लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश

वरीय संवाददाता, धनबाद.

कतरास स्थित आस्था पॉली क्लीनिक के संचालक सह चिकित्सक आर कुमार को उनकी एमबीबीएस की डिग्री प्रस्तुत करने का निर्देश सिविल सर्जन ने दिया है. साथ ही क्लीनिक के संचालन से संबंधित क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीइए) लाइसेंस की भी मांग की है. इस संबंध में बुधवार को सीएस डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने उक्त क्लीनिक के संचालक सह चिकित्सक डॉ आर कुमार को नोटिस भेजा है. इसमें एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कागजात के साथ सीएस कार्यालय में प्रस्तुत होने को कहा गया है. ज्ञात हो कि मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने कतरास स्थित आस्था पॉली क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान क्लीनिक के संचालक से सीइए लाइसेंस व उनके एमबीबीएस की डिग्री मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर पाये थे. सीएस ने उनको मौखिक रूप से शोकॉज किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >