धनबाद. जयप्रकाश नगर में नयार बस स्टैंड के समीप गुरुवार को स्टार तारा लेडीज सैलून की शुरुआत हुई. झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने रिबन काटकर सैलून का उद्घाटन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक और सैलून से जुड़े लोग मौजूद रहे.
उद्घाटन के दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने सैलून संचालक प्रो. तारकेश्वरी देवी को नयी शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ महिलाओं के लिए बेहतर और आधुनिक सौंदर्य सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठान शुरू होने से लोगों को अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही, इससे रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कोयलांचल में मजदूर आंदोलन की नींव रखने वाले शहीद रामदेव सिंह का परिवार आज किस हाल में है?
महिलाओं के लिए ब्यूटी और हेयर केयर सेवाएं
सैलून संचालक प्रो. तारकेश्वरी देवी ने बताया कि स्टार तारा लेडीज सैलून में महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. आधुनिक सुविधाओं के साथ महिलाओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि सैलून शुरू करने का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुरूप सौंदर्य और हेयर केयर सेवाएं उपलब्ध कराना है. इससे आसपास की महिलाओं को सुविधाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी.
स्थानीय लोगों ने दी शुभकामनाएं
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने सैलून संचालक को नये प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं. समारोह में उपस्थित लोगों ने सैलून के संचालन और उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली.
जयप्रकाश नगर में नयार बस स्टैंड के समीप सैलून की शुरुआत होने से आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ब्यूटी और हेयर केयर से जुड़ी सेवाएं मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: BCCL मुराइडीह वर्कशॉप पहुंचे CMD मनोज अग्रवाल, अधिकारियों को सुरक्षा और उत्पादन पर क्या दिए सख्त निर्देश?
