dhanbadnews: आपसी रंजिश में भतीजे ने आदिवासी महिला का सिर काटा

गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियो ग्राम पंचायत के सीधाटांड़ टोला में बुधवार की शाम एक आदिवासी महिला फूलमनी मंझियाइन (65 वर्ष) की हत्या रिश्ते के उसके भतीजा सनातन मुर्मू ने कर दी.आरोपी ने किसी धारदार हथियार से फुलमनी का सिर धड़ से अलग कर दिया है.

गोविंदपुर.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियो ग्राम पंचायत के सीधाटांड़ टोला में बुधवार की शाम एक आदिवासी महिला फूलमनी मंझियाइन (65 वर्ष) की हत्या रिश्ते के उसके भतीजा सनातन मुर्मू ने कर दी. आपसी रंजिश को लेकर घटी इस घटना में आरोपी ने किसी धारदार हथियार से फुलमनी का सिर धड़ से अलग कर दिया है. घटना के समय वह घर पर अकेली थी. उसका इकलौता पुत्र जोगा मुर्मू मजदूरी करने गया था, जबकि पति सोनाराम मुर्मू की मौत पहले ही हो चुकी है. सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सनातन मुर्मू ने घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में इस घटना को अंजाम दिया. उसने पुलिस को बताया कि फूलमनी उसके पिताजी को परेशान करती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी. कुछ लोग इसे अंधविश्वास से भी जोड़ रहे हैं. सनातन के परिवार वाले अक्सर बीमार रहते थे. उन लोगों को आशंका थी कि फूलमनी ही डायन भूत लगा दे रही है. पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली ने बताया कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी. दोषी को बख्सा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >