Muharram Violence: धनबाद में 3 अखाड़ा कमेटियों की भिड़ंत, एक घंटे तक होती रही ईंट-पत्थर की बारिश

Muharram Violence in Jharkhand: मुहर्रम के दिन सुबह-सुबह 2 अखाड़ा कमेटियों में भिड़ंत हो गई. एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए. जमकर मारपीट हुई. मामला धनबाद जिले के झरिया का है.

Muharram Violence in Jharkhand: मुहर्रम के दिन सुबह-सुबह 3 अखाड़ा कमेटियों में भिड़ंत हो गई. एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए. जमकर मारपीट हुई. मामला धनबाद जिले के झरिया का है. जुलूस निकालने के दौरान आपस में 3 कमेटी के लोग आपस में ही उलझ गए.

    धनबाद जिले के झरिया में कतरास मोड़ के चौथाईकुली से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीन अखाड़ों के लोगों ने तांडव मचाया. पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभी चोटें आईं हैं. घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को पकड़ा गया है.

    हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को रोका. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. सिंदरी डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. डीएसपी वहीं कैंप कर रहे हैं. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

    मुहर्रम के जुलूस के दौरान तरह-तरह के करतबों के बीच कुछ लोग आग के शोलों से खेल रहे थे. पुलिस ने उन्हें ऐसा करतब करने से मना किया, तो कथित तौर पर आग का एक गोला पुलिस पर फेंक दिया गया. गनीमत रही कि कोई पुलिसवाला इसकी चपेट में नहीं आया. सुबह-सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

    इन लोगों को आई है गंभीर चोट

    • शेख मुद्दीन
    • मोहम्मद रफीक
    • कैफ
    • मुर्शीद
    • रेहान
    • मोहम्मद आफताब

    Also Read

    Photos: मुहर्रम की झांकी में दिखी रॉकेट लांचर और अली की तलवार, आज निकलेगा जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    धनबाद : आज मनाया जाएगा मुहर्रम, इमाम हुसैन की याद में निकलेगा ताजिया

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    By Mithilesh Jha

    मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >