सुरक्षा उत्कृष्टता में एमपीएल का परचम, अभियंता अनुप सिंघल को पहली बार मिला टाटा पावर वार्षिक सेफ्टी अवार्ड-2026

एमपीएल के अभियंता अनुप सिंघल को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टाटा पावर वार्षिक सेफ्टी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है।

निरसा. सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एमपीएल के सीएंडआई विभाग के अभियंता अनूप सिंघल को टाटा पावर वार्षिक सेफ्टी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही का सुरक्षा पुरस्कार भी उनके नाम रहा था। इस तरह उन्होंने सुरक्षा के क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि हासिल की है।

गुरुवार देर शाम सेफ्टी विभाग प्रमुख रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं अनूप सिंघल ने पुरस्कार और प्रमाण-पत्र एमपीएल के सीईओ बासुदेव हांसदा को सौंपे। उल्लेखनीय है कि टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने हाल ही में इस वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की थी। यह सम्मान सुरक्षा प्रबंधन, जोखिम नियंत्रण, नवाचार तथा सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

एमपीएल के सीईओ बासुदेव हांसदा ने कहा कि यह सम्मान केवल अनूप सिंघल की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे एमपीएल परिवार की मजबूत सुरक्षा संस्कृति, अनुशासन और टीम वर्क का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति और अधिक सजग एवं प्रेरित करेगी।

अनूप सिंघल ने इस सम्मान का श्रेय एमपीएल प्रबंधन, वरीय अधिकारियों और अपनी टीम को देते हुए कहा कि भविष्य में भी सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्य जारी रखा जाएगा।

एमपीएल के वरीय अधिकारियों सतीश प्रभु, डी.के. गंगवाल, दैतरी स्वैन, प्रवीण बी. राउत, सुदीप दास, दुर्गेश शर्मा, रणधीर कुमार, चंद्रशेखर सिंह, रूपेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, सत्यजीत चौहान, प्रिंस कुमार सिंह, आरिफ जमाल, सुनील कुमार सिंह, के.बी. सिंह, ओ.पी. आर्या, अभिजीत पांडेय एवं अजय कुमार ने अनूप सिंघल को बधाई देते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

उल्लेखनीय है कि अनूप सिंघल के नेतृत्व में एमपीएल को गत वर्ष एनएससीआई (NSCI) सुरक्षा पुरस्कार एवं एपेक्स इंडिया गोल्ड अवार्ड प्राप्त हुआ था। उन्होंने टीबीडब्ल्यूएस (TBWS), डीडब्ल्यूएमएस (DWMS) और सेफ्टी मार्शल व्यवस्था को प्रभावी बनाया। साथ ही फेल्ट लीडरशिप एवं साइकोलॉजिकल सेफ्टी कार्यशालाओं का सफल आयोजन कराया तथा एआई (AI) आधारित सेफ्टी कियोस्क सहित कई तकनीकी नवाचार लागू किए। इसके अलावा आईएसओ (ISO) ऑडिट में शून्य ऑब्जर्वेशन प्राप्त कर उत्कृष्ट सुरक्षा अनुपालन सुनिश्चित किया।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >