सांसद मद से बंगाली कल्याण समिति को मिलेगा शव वाहन, 14 अगस्त को खोला जायेगा कोटेशन

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सांसद मद से बंगाली कल्याण समिति को शव वाहन मिलेगा। 14 अगस्त को कोटेशन प्रक्रिया पूरी होगी, जिससे जरूरतमंदों को सुविधा मिलेगी।

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सांसद मद से सार्वजनिक उपयोग के लिए एक शव वाहन (मोक्ष वाहन) उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद की ओर से अतिअल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया गया है.

वाहन बंगाली कल्याण समिति को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाना है. योजना के तहत एक चार पहिया शव वाहन की आपूर्ति की जायेगी. इसका उपयोग जरूरतमंद लोगों को शव ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराने में किया जायेगा.

वाहन की खरीद वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद मद से की जानी है. इसके लिए संबंधित वाहन आपूर्तिकर्ताओं से कोटेशन मांगा गया है.

14 अगस्त को दोपहर दो बजे तक जमा होगा कोटेशन

कोटेशन 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद के कार्यालय में जमा किया जा सकेगा. कोटेशन उसी दिन दोपहर तीन बजे खोला जायेगा. विभाग की ओर से कम समय में प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिअल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया गया है. कोटेशन में एक अदद चार पहिया शव वाहन की आपूर्ति से संबंधित दर और आवश्यक विवरण देना होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >