धनबाद गया पुल परियोजना: दिसंबर की डेडलाइन से पहले क्यों फंसा काम? जानें बड़ी वजह

धनबाद की गया पुल आरयूबी परियोजना में यूटिलिटी डक्ट और बिजली पोल शिफ्टिंग का काम तकनीकी व विभागीय अड़चनों के कारण अटक गया है. दिसंबर की समयसीमा को देखते हुए सांसद ढुलू महतो ने अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का भरोसा दिया है.

धनबाद. गया पुल आरयूबी और वर्तमान गया पुल आरयूबी के बीच प्रस्तावित यूटिलिटी डक्ट तथा बिजली पोलों की शिफ्टिंग का काम तकनीकी और विभागीय अड़चनों के कारण अब तक पूरा नहीं हो पाया है. दिसंबर में परियोजना की निर्धारित समयसीमा समाप्त होने वाली है. इसे देखते हुए रविवार को सांसद ढुलू महतो ने आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद से फोन पर बातचीत कर लंबित कार्यों की जानकारी ली. सांसद ने काम में आ रही अड़चनों को जल्द दूर कराने और संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कराने को कहा.

विभागीय अड़चन होने पर पहल का भरोसा

सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट ने बताया कि सांसद ने कार्यपालक अभियंता से कहा कि यदि किसी विभाग के स्तर पर काम में अड़चन आ रही है, तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए. वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे. कार्यपालक अभियंता ने भी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया.

संशोधित ड्रॉइंग का इंतजार

आरयूबी और वर्तमान गया पुल के बीच पाइपलाइन के लिए प्रस्तावित यूटिलिटी डक्ट का जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (जीएडी) आरसीडी ने 13 मार्च को रेलवे को सौंपा था. रेलवे की जांच में ड्रॉइंग में कुछ सुधार की जरूरत पायी गयी. इस संबंध में चर्चा के लिए आरसीडी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने के कारण रेलवे ने आठ जून को जीएडी आरसीडी को वापस कर दिया.

ये भी पढ़ें: धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: अगस्त में 912 वारंट निष्पादित, 134 धराए, सितंबर में और कड़ा होगा अभियान

रेलवे के अनुसार, इसके बाद यूटिलिटी डक्ट की संशोधित ड्रॉइंग उसे अब तक नहीं मिली है. संशोधित ड्रॉइंग उपलब्ध नहीं होने के कारण यूटिलिटी डक्ट से जुड़ी आगे की प्रक्रिया अटकी हुई है.

बिजली पोलों की शिफ्टिंग भी लंबित

परियोजना से जुड़े बिजली पोलों की शिफ्टिंग का काम भी अब तक नहीं हो सका है. इसके लिए आवश्यक राशि आरसीडी की ओर से संबंधित विभाग को उपलब्ध करायी जानी है. पोल शिफ्टिंग में होने वाले खर्च का डिमांड 19 सितंबर 2025 को ही आरसीडी को मिल गया था, लेकिन इसके बावजूद शिफ्टिंग का काम लंबित है.

दिसंबर की समयसीमा पर नजर

यूटिलिटी डक्ट की संशोधित ड्रॉइंग और बिजली पोलों की शिफ्टिंग में और देरी होने पर परियोजना को दिसंबर तक पूरा करने की समयसीमा प्रभावित हो सकती है. ऐसे में दोनों लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सांसद के स्तर से आरसीडी के अधिकारियों से बातचीत के बाद संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: धनबाद: कुसमाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 3 घंटे तक अपराधियों का तांडव, कर्मियों को बंधक बना 500 KV ट्रांसफार्मर उखाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >