जिम में हुई दोस्ती, बढ़ी नजदीकी; अब साथ रहने की इच्छा पर झरिया थाने पहुंचीं महिला-युवती

झरिया में एक विवाहित महिला को युवती से प्यार हो गया है. महिला ने पति को तलाक देने की अर्जी दी है और युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी है. जानें पूरा मामला.

झरिया थाना क्षेत्र की 40 वर्षीया महिला और 25 वर्षीया युवती मंगलवार को एक साथ रहने की इच्छा जताते हुए थाना पहुंचीं. दोनों ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और साथ रहने की बात पर कायम रहीं. पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़ी रहीं. मामले को लेकर दोनों के परिजन भी थाना पहुंचे.

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात पिछले साल धर्मशाला रोड स्थित एक जिम में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी. दोनों ने पुलिस को बताया कि समय के साथ उनके बीच नजदीकी बढ़ी और अब वे एक साथ रहना चाहती हैं.

महिला ने पति से तलाक के लिए दी है अर्जी

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीया महिला का पहले प्रेम विवाह हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं. बताया जा रहा है कि महिला ने पति से तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दाखिल की है.

परिजनों के अनुसार, सात जुलाई को महिला और युवती दोनों घर से निकल गयी थीं. करीब 10 दिनों तक दोनों बकरीहाट में रहीं. बाद में परिजन महिला को वापस घर ले आये थे. मंगलवार को दोनों दोबारा घर से निकल गयीं.

एसएसपी कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, दोनों धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से भी मिलीं और एक साथ रहने की इच्छा जतायी. इसकी जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी एसएसपी कार्यालय पहुंच गये.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में मरीज की मौत के बाद जांच शुरू, इमरजेंसी के छह वेंटिलेटरों के इस्तेमाल पर रोक

इसके बाद लोकेशन के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने दोनों को पकड़ा और झरिया थाना को सूचना दी. दोनों को झरिया थाना लाया गया, जहां पुलिस और परिजन उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे.

दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास

थाना में महिला की दोनों बेटियों ने भी मां से घर लौटने की अपील की. वहीं महिला और युवती ने साथ रहने की इच्छा जतायी. समाचार लिखे जाने तक झरिया पुलिस दोनों और उनके परिवारों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok nishad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >