इंट्रा क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट में कई ने जीते खिताब

धनबाद क्लब में रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद क्लब में इंट्रा क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट रविवार को फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हो गया. टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों में कुल 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. इनकी उम्र सात साल से लेकर 70 साल के बीच थी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर केक काटा गया. रविवार को खेले गये मुकाबलों में 19-35 वर्ग के सेमी फाइनल में पी तुलस्यान और मोहित डालमिया की जोड़ी ने माधव गुटगुटिया और आयुष मित्तल की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल मुकाबले में इनकी जोड़ी ने आदर्श सिन्हा और अमन अग्रवाल को हराकर खिताब जीत लिया. 35-45 वर्ष के एकल मुकाबले में अभिषेक गुप्ता ने अमित कुमार सिन्हा को हराकर फाइनल का खिताब जीता. वहीं 35-45 वर्ष युगल वर्ग में अमित कुमार सिन्हा और अभिषेक गुप्ता के जोड़ी ने अतीत डालमिया और वरुण अग्रवाल की जोड़ी को शिकस्त देकर खिताब जीता. 45-55 वर्ग में रियाज खान ने धीरज सिंह को हराकर ट्रॉफी जीती. सात दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के आयोजन में क्लब के वरीय उपाध्यक्ष वाई एन नरूला, उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सचिव संजीव बियोत्रा, कोषाध्यक्ष यमेश त्रिवेदी, सहसचिव मनोज खेमका, कमेटी सदस्य डॉ अभिषेक अग्रवाल, रितेश गुटगुटिया, रवि भुवानिया, विकास शर्मा, रित्विक दुदानी का योगदान रहा. क्लब मैनेजर रजत मुखर्जी, मैच रेफरी समीर कुमार, अंपायर शुभोजीत दत्ता एवं श्रुति की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >