मैथन में 5 घंटे बिजली गुल, रविवार को धनबाद की जलापूर्ति होगी प्रभावित; कई जलमीनारों में आंशिक सप्लाई की आशंका

मैथन इंटकवेल में घंटों बिजली गुल रहने के कारण धनबाद में रविवार को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. पेयजल विभाग ने आंशिक जलापूर्ति की संभावना जताई है.

धनबाद. मैथन स्थित इंटकवेल में शनिवार को करीब पांच घंटे बिजली कटौती का असर रविवार, 6 सितंबर की शहरी जलापूर्ति पर पड़ने की आशंका है. बिजली नहीं रहने के कारण इंटकवेल का मोटर घंटों बंद रहा और धनबाद के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा सका. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने रविवार को कई जलमीनारों से आंशिक जलापूर्ति होने की संभावना जतायी है.

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मैथन स्थित इंटकवेल की बिजली आपूर्ति बंद रही. इस दौरान मोटर पूरी तरह बंद रहा. दोपहर बाद बिजली बहाल होने पर मोटर को दोबारा चालू किया गया और धनबाद के लिए पानी छोड़ा गया.

भेलाटांड़ प्लांट तक पानी पहुंचने में लगा 10 घंटे से अधिक समय

मैथन से पानी छोड़े जाने के बाद धनबाद के भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक रॉ वाटर पहुंचने में 10 घंटे से अधिक समय लग गया. देर रात प्लांट में पानी पहुंचा.

अधिकारियों के अनुसार, रॉ वाटर पहुंचने के बाद उसके ट्रीटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाती है. इस प्रक्रिया में भी कई घंटे लगते हैं. इसके बाद ट्रीटेड पानी को शहर की विभिन्न जलमीनारों में भेजा जाता है.

ये भी पढ़ें: ग्रामीण एसपी ने पूर्वी टुंडी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

रविवार को आंशिक जलापूर्ति की संभावना

मैथन से देर से पानी पहुंचने और ट्रीटमेंट में विलंब होने के कारण रविवार को शहर की विभिन्न जलमीनारों में निर्धारित मात्रा में पानी पहुंचने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में कई इलाकों में आंशिक जलापूर्ति होने की आशंका है.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी के ट्रीटमेंट का काम तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. यदि संभव हुआ तो निर्धारित समय के आसपास जलापूर्ति सामान्य रखने की कोशिश की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >