Bokaro News : आयुष चिकित्सा की लोकप्रियता बनाये रखना हमारी जिम्मेवारी : डॉ शिवशंकर

Bokaro News : जिला आयुष कार्यालय में आयुष विभाग की मासिक समीक्षा बैठक

Bokaro News : बोकारो. कैंप दो स्थित जिला आयुष कार्यालय में रविवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला आयुष पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडे व संचालन नोडल पदाधिकारी डॉक्टर एके प्रसाद ने किया. डॉ पांडे ने कहा : बदलते समय में आयुष स्वास्थ्य सेवा की मांग लोगों के बीच बढ़ी है. लोकप्रियता को देखते हुए हमारी जिम्मेवारी और जवाबदेही है कि जन-जन तक आयुष चिकित्सा व्यवस्था को ले जाएं. हमें संकल्प के साथ अपने सेंटर में काम करने की जरूरत है, ताकि लोग आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी व योग की स्वास्थ्य सुविधा हासिल कर सकें. डॉ प्रसाद ने कहा : जिले में 38 आयुष केंद्र चल रहे हैं. सभी आयुष सेंटर द्वारा हर माह वृद्धों के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया जाता है. कैंप में दर्जनों लोग आते हैं. इस व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ इलाज भी करवाते हैं. डॉ पांडे ने हर माह किये गये कार्य की जानकारी ली. साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक आयुष स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का टास्क दिया. मौके पर केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >