Dhanbad News: निचितपुर में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व रामराज मेला शुरू

Dhanbad News: निचितपुर में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व रामराज मेला शुरू

Dhanbad News: निचितपुर पंचायत दो स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ एवं रामराज मेला मंगलवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया. इस अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञ मंडप से निकली कलशयात्रा पोचरी खोदो नदी पहुंची. आयोजनकर्ताओं ने बताया कि बुधवार को रामलीला, गुरुवार को रामायण पाठ तथा रात्रि में भक्ति जागरण शुक्रवार को महिला झूमर तथा शनिवार को महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. रात को महिला छऊ नृत्य होगा. मौके पर मुखिया फागू महतो, देवानंद महतो, अरुण महतो, दुलाल महतो, मधुसूदन महतो, दिवाकर महतो, महेश्वर महतो, जगदीश महतो, मंटू कुम्हार, तारणी दास, राजेश महतो, दिलीप पांडेय, चौधरी महतो, रंजीत शर्मा, सुदीप मंडल, उपेंद्र महतो, शनिचर महतो, सुभाष शर्मा, मेराज अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >