मध्यदेशीय वैश्य सभा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

विश्व रक्तदाता दिवस पर जगह-जगह लगा रक्तदान शिविर

धनबाद.

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला कमेटी ने शुक्रवार को वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे के उपलक्ष्य में उर्मिला टावर बैंकमोड़ में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया. कंप्यूटर एसोसिएशन ऑफ धनबाद के सहयोग से आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने कहा : रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है. संयोजक विशाल गुप्ता ने भी रक्तदान के महत्व बताया. शिविर 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. एसएनएमएमसीएच रक्त विभाग के संबंधित कर्मचारियों को रक्त सौंपा गया. सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर शशि प्रकाश, कैलाश गुप्ता, गोपाल भट्टाचार्य, संतोष सिंह, विकास गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, अभय कुमार सिन्हा, सुदेश कुमार, भरत दत्ता, सनातन विश्वास, मो. बारीक, डॉ कामता प्रसाद आदि मौजूद थे.

मायुमं के शिविर में 43 यूनिट रक्त संग्रह :

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच धनबाद कोयलांचल शाखा की ओर से श्रीनिवास ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें 43 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला महामंत्री नितिन भट्ट और झारखंड प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने किया. विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रतिपाल सिंह, लक्ष्मीकांत चावड़ा, धनबाद बैंकमोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव लोकेश पोद्दार, झारखंड प्रांत के सहायक मंत्री विकास पटवारी मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक प्रिंस कथुरिया, ललित अग्रवाल, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, सचिव सुनीता अग्रवाल, अंकित कथूरिया, संजय पटवारी, विष्णु भीमसरिया, राहुल मजरिया, चंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे.

पंख की नयी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया रक्तदान :

पंख की नयी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को एसएनएमएमसीएच में रक्तदान किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे. अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने उन्हे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. साथ में संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद, सुधा गुप्ता, भारती दुबे, ललिता सिंह, प्रीति सिंह, सुशीला ओझा, शशि शेखर गुप्ता, अरुण दुबे, रवि शेखर, गणेश सिंह आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

सूर्यदेव सिंह फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

धनबाद.

स्व सूर्यदेव सिंह की 33वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर ””””सूर्यदेव सिंह फाउंडेशन”””” के बैनर तले, फाउंडेशन की निदेशिका किरण सिंह के नेतृत्व में बड़ा पिछड़ी पंचायत भवन, गोविंदपुर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें जिम्स धनबाद के निदेशक तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश सिंह, महिला विशेषज्ञ डॉ गायत्री सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ यश सिंह, हॉ हर्ष सिंह तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सरकार मौजूद थे. पंचायत की मुखिया यशोदा देवी तथा गांव के युवाओं की सक्रिय भूमिका रही. लगभग 500 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. मौके पर आशुतोष रजक, लालू महतो, ईश्वरलाल महतो, गंगाधर महतो, नुनीलाल दास, गणेश दास, ललिता देवी, मीना देवी, ललन प्रसाद पांडेय, विक्की तिवारी, राजू महतो, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >