Dhanbad News : जामाडोबा से फरार प्रेमी युगल गिरिडीह से बरामद

Dhanbad News : जामाडोबा से फरार प्रेमी युगल गिरिडीह से बरामद

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को जोड़ापोखर पुलिस ने गिरिडीह से बरामद कर लिया है. थाना में दोनों से पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि जोड़ापोखर निवासी परेश हाड़ी का भांजा सुमित हाड़ी (गिरिडीह निवासी) एक माह पहले जोड़ापोखर क्षेत्र के जामाडोबा अपनी ननिहाल आया था. इसी क्रम में उसने एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर रविवार को अपने पैतृक गांव गिरिडीह ले गया. वहां मंदिर में उसने किशोरी से शादी कर ली. इसकी शिकायत मिलने पर जोड़ापोखर पुलिस ने उसके मामा परेश हाड़ी पर दबाव बनाया, तो उसने पुलिस को बताया कि सुमित किशोरी को गिरिडीह लेकर गया है. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरिडीह से बरामद कर थाना लाया है. किशोरी के परिजनों ने किशोरी को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >