विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब हरिना की ओर से शुक्रवार रात हरिणा पंचायत के तीन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया. क्लब के सदस्यों ने छुट्टन रवानी, तारालाल महतो और राजाराम महतो को अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया.
क्लब अध्यक्ष केसी पॉल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है तथा स्वच्छ एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है. कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन शशिकांत शरण, लायन सुनील सिंह, लायन लक्ष्मीकांत मिश्रा और लायन पिंटू कुमार सोनी उपस्थित थे.
