संवाददाता, धनबाद,
देश के अंदर सरकारी तानाशाह प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है. इससे बचाव का एक ही रास्ता वामपंथी विचार है. यह कहना है मासस के केंद्रीय नेता हरि प्रसाद पप्पू एवं मासस जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान का. नेताद्वय टेंपल रोड पुराना बाजार स्थित मासस के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. संगोष्ठी धनबाद के पूर्व सांसद व मार्क्सवादी चिंतक एके राय की जयंती पर आयोजित थी.एके राय ने मार्क्सवाद का भारतीयकरण किया :
पार्टी के जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में नेताद्वय ने कहा कि एके राय की विचारधारा मार्क्सवाद का भारतीयकरण करके बिरसा से लेनिन के रास्ते संघर्ष के लिए प्रेरित करती है. वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा भाजपानीत केंद्र सरकार देश में अंधविश्वास और जुमलेबाजी से लबरेज खोखले नारों से जनता को ठग रही है. उसका असली एजेंडा बड़े पूंजीपतियों की संपत्ति को तेजी से बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय और तमाम सरकारी संस्थानों का निजीकरण करती जा रही है.इनकी थी उपस्थिति :
मौके पर मुख्य रूप से मासस के सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, राम प्रवेश यादव, विजय कुमार पासवान, विश्वजीत राय, धर्म बाउरी, राकेश सिंह, मो अख्तर, भूषण महतो, चौधरी भुईया, राजेश विरूवा, करण पासवान, अखिलेश महतो, संजय पासवान आदि थे.स्कूली पाठ्यपुस्तकों में राय दा की जीवनी शामिल करने की मांग
: इधर, मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने केंद्रीय अस्पताल मोड़ नूतनडीह सरायढेला में मासस के पूर्व सांसद की 89 वीं जयंती मनायी. मौके पर मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि एके राय ने कोयलांचल ही नहीं, पूरे झारखंड में संघर्षों की एक मिसाल कायम की. एके राय यहां के मेहनतकश, दलित, उत्पीड़ित एवं वंचित लोगों का आवाज थे. लोगों ने उनकी जीवनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने की मांग की. इस दौरान मुख्य रूप से मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, विश्वजित राय, सत्यनरायण सिंह, आरपी महतो, भक्तू महतो, समीर गोस्वामी, अशोक पासवान, विमल महतो, बबलू रजक, राजन महतो, संजय महतो, मंटू महतो, शंकर दास, रोहित ठाकुर, धीरन दास आदि शामिल थे.एके राय के आदर्शों पर चलने का संकल्प
गोविंदपुर.
मासस कार्यालय रतनपुर में शनिवार को पूर्व सांसद एके राय की जयंती मनायी गयी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया. अध्यक्षता मासस के युवा नेता जयजीत मुखर्जी ने की. प्रखंड अध्यक्ष सारथी मंडल, कृष्णा महतो, फटिक मंडल, बबलू मंडल, जमशेद अंसारी, लाला महतो, आरिफ अंसारी, विक्की खान, लालू बिस्टू, सुनील रजक, माधव रुज, पंकज ठाकुर, गगन दत्ता, बादशाह चटर्जी, सोहित कुमार, सूरज टुडू आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
