Dhanbad News: लीचेट पर्यावरण और भूजल के लिए गंभीर चुनौती : प्रो रहमान

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में लीचेट ट्रीटमेंट में टिकाऊ तकनीक पर व्याख्यान

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में लीचेट ट्रीटमेंट में टिकाऊ तकनीक पर व्याख्यान Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद के शताब्दी समारोह के तहत पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के ईआईएसीपी कार्यक्रम केंद्र द्वारा मिशन लाइफ कीनोट लेक्चर सीरीज़ (2025–26) के तहत शनिवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान का विषय ‘लीचेट ट्रीटमेंट के लिए एड्सॉर्बेंट्स का विकास : एक टिकाऊ तरीका’ था. मुख्य वक्ता एनआइटी पटना के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो अब्दुर रहमान क्वाफ ने कहा कि लैंडफिल से निकलने वाला लीचेट पर्यावरण और भूजल के लिए गंभीर चुनौती है. इसके उपचार के लिए किफायती, टिकाऊ और प्रभावी एड्सॉर्बेंट्स विकसित करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने जल शोधन की नवीन तकनीकों, अनुसंधान प्रगति और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही. यह व्याख्यान शृंखला पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जमीनी स्तर पर लागू होने वाले वैज्ञानिक समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >