दंगल टीवी पर छाया हरिणा बस्ती का ललित महतो

धारावाहिक ‘मन अति सुंदर में’ रानी के दबंग भाई का किरदार निभा रहा ललित

बाघमारा क्षेत्र की हरिणा बस्ती निवासी बीसीसीएलकर्मी बैजू महतो का पुत्र ललित महतो मुंबई में टीवी की दुनिया में अपनी कला का जलवा बिखेर रहा है. दंगल टीवी पर रोजाना गुरुवार 7.30 बजे नयी धारावाहिक ‘मन अति सुंदर में’ वह अहम भूमिका में नजर आ रहा है. धारावाहिक में ललित का किरदार रानी के दबंग भाई का है, जो रानी के ससुराल पहुंचकर उसके ससुराल वालों से अपनी बहन को इंसाफ़ दिलाता है. ललित धारावाहिक में नरपत के किरदार में है. पिछले माह जी टीवी के हिट शो कुंडली भाग्य धारावाहिक में ललित ने एक किडनेपर की भूमिका निभायी थी. ललित की फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली है, जिसकी शूटिंग धनबाद के आइटआइटी-आइएसएम में हुई थी. उसने सुनील शेट्टी के साथ एक फिल्म में काम किया है, जो अगले साल बड़े पर्दे पर आयेगी. ललित ने दूरदर्शन के कई धारावाहिक में काम किया है. वह तीन साल से मुंबई में रह कर अपनी मंजिल की ओर आगे बढ रहा हैं. इससे पहले वह रांची में चार साल रंगकर्म से जुड़कर अलग-अलग मंचों पर अभिनय का जलवा बिखेर चुका है. रांची के कडरू स्थित झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी के छात्र ललित महतो ने ””””कल्पतरु द ट्री”””” में काम किया है. ललित कई बेहतरीन नाटकों के साथ-साथ कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया है. कोविड वैक्सीनेशन के 100 करोड़ कैंपेन के तहत उन्हें पोस्टर ब्वॉय के तौर पर फोटो शूट का हिस्सा बनने का मौका मिला था. रंगमंच को अभिनय की पहली सीढ़ी मानने वाले ललित का कहना है कि भले ही वह फिल्म प्रोजेक्ट करते रहे हैं, लेकिन रंगमंच से भी उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >