कालूबथान : बंद फैक्ट्री से डेढ़ लाख के सामान की चोरी

लाखों का सामान चोरी

कालूबथान. कालूबथान ओपी क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की रात भी बांद्राबाद स्थित अचिंत बनर्जी तथा मनिद्र बास्की की बंद फैक्ट्री से टेबल-कुर्सी के अलावा अन्य सामग्री की चोरी कर ली. चोरी गये सामानों की कीमत डेड़ लाख रुपये बतायी जाती है. वहीं अक्षय बनर्जी के पॉल्ट्री फार्म के बाहर लगा पंखे, बाल्टी, कुदाल समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गयी. चोरों ने सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. बताते चलें कि आठ जून की रात बरियो स्थित एक बंद फैक्ट्री में भी चोरों ने लाखों रुपये के सामान चुरा लिये थे. एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >