Dhanbad News: गरीबों को बढ़ने नहीं देना चाहते हैं माफिया : ढुलू महतो

Dhanbad News: सांसद ने कहा - एटक नेता पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Dhanbad News: झरिया में एटक नेता गफ्फार अंसारी व समर्थकों पर फायरिंग और लाठी डंडा से हमला किये जाने के बाद मंगलवार को सांसद ढुलू महतो भौंरा 7 नंबर स्थित कार्यालय पहुंचे. सांसद ने घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना. सांसद ने कहा कि यह घटना काफी दुखद व निंदनीय है. झरिया विधान सभा क्षेत्र में शुरू से ही जब कोई गरीब का बच्चा आगे बढ़ने का प्रयास करता है, तो माफिया द्वारा उसे दबाने के लिए इस तरह का हथकंडा अपनाया जाता है. लोकतंत्र में सभी को अपना हक मांगने का अधिकार है. घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है. उन्होंने जिला प्रशासन से घटना का पर्दाफाश करने की मांग की. कहा कि यदि जिला प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो हम जोरदार आंदोलन करेंगे. मौके पर गफ्फार अंसारी, आरिफ अंसारी, अरुण पासवान, बृज रजक, बीरेंद्र भुइयां, राज अंसारी, रोहित यादव, अजय बाउरी, सूरज हाड़ी आदि थे.

एटक नेता हमलाकांड में दो भेजे गये जेल, छापेमारी जारी

बीसीसीएल की इजे एरिया भौंरा जीएम कार्यालय के समक्ष सोमवार को एटक नेता गफ्फार अंसारी पर किये गये हमले के मामले में सुदामडीह पुलिस ने एटक समर्थक अरुण पासवान की शिकायत पर कांड संख्या 13/26 अंकित कर लिया है. पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार आरोपी भौंरा नीचे बाजार निवासी गोपाल यादव एवं विवेक पासवान को मंगलवार को धनबाद जेल भेज दिया. पुलिस इस घटना में शामिल गोपाल यादव, रौनिक यादव, अनिकेत गुप्ता, आदित्य राज, शाहनवाज अंसारी को नामजद समेत अन्य 15-20 के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >