Dhanbad News: होल्डिंग टैक्स बकाया रखने पर 85 उपभोक्ताओं के खाते फ्रीज

धनबाद नगर निगम ने 1.80 करोड़ रुपये बकाया राशि की वसूली को लेकर उठाया गया कदम. उपभोक्ताओं में हड़कंप.

धनबाद नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 85 उपभोक्ताओं के बैंक खाते फ्रीज कर दिये हैं. करीब 1.80 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली को लेकर निगम ने यह कदम उठाया गया है. नगर निगम के अनुसार कई उपभोक्ता पिछले तीन साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे थे, जिससे राजस्व पर असर पड़ रहा था. मार्च के अंतिम सप्ताह में नगर निगम प्रशासन ने बकायेदारों की सूची व बैंक एकाउंट नंबर विभिन्न बैंकों को भेजी थी. इस आलोक में बैंकों ने 85 खाते फ्रीज कर दिये. ज्ञात हो कि एक अप्रैल से नगर निगम के सर्वर अपग्रेडेशन को लेकर टैक्स का भुगतान नहीं हो रहा था. 11 अप्रैल को सर्वर चालू होने के बाद डीएवी, मारवाड़ी सम्मेलन और मातृ सदन समेत पांच बड़े बकायेदारों ने 20 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स जमा किये हैं. नगर निगम अब बाकी बकायेदारों पर भी सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है.

निगम में 96 हजार होल्डिंग धारक, 52 हजार से ही टैक्स

नगर निगम क्षेत्र में करीब 96 हजार होल्डिंग धारक हैं. इनमें से सिर्फ 52 हजार से ही नियमित टैक्स प्राप्त हो रहा है. राजस्व बढ़ाने के लिए नगर निगम हर वार्ड में विशेष कैंप लगाकर टैक्स वसूली अभियान चलायेगा. वहीं नया होल्डिंग भी जनरेट किया जायेगा.

मुख्य बिंदु

– 1.80 करोड़ रुपये बकाया वसूली को लेकर 85 खातों को किया गया फ्रीज

– तीन वर्षों से नहीं जमा किया जा रहा था होल्डिंग टैक्स- कार्रवाई के बाद पांच बड़े बकायेदारों ने किया भुगतान

– 96 हजार होल्डिंग में सिर्फ 52 हजार से ही मिल रहा टैक्स- हर वार्ड में कैंप लगाकर वसूली तेज करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >