Dhanbad News : श्रीराम महायज्ञ चार से, तेलमच्चो से चिटाहीधाम तक होगी कलश यात्रा. 51 घोड़े, 11 ऊंट तथा पांच हाथी होंगे शामिल

Dhanbad News : श्रीराम महायज्ञ चार से, तेलमच्चो से चिटाहीधाम तक होगी कलश यात्रा. 51 घोड़े, 11 ऊंट तथा पांच हाथी होंगे शामिल

Dhanbad News :

रामराज मंदिर, चिटाहीधाम का वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ चार फरवरी से शुरू होया. पहले दिन भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसको लेकर मंदिर कमेटी व आयोजन समिति तैयारी में जुटी हुई है. मंगलवार को चिटाहीधाम में सांसद व महायज्ञ के मुख्य यजमान ढुलू महतो ने प्रेसवार्ता में वार्षिकोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने रामभक्तों से कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की है.

कलश यात्रा में 18 राज्यों की झांकी रहेंगी शामिल

सांसद ने बताया कि तेलमच्चो ब्रिज के समीप दामोदर नदी से चार फरवरी की सुबह 7.30 बजे 51 हजार कलश में जलभरनी की रस्म के साथ कलश यात्रा निकलेगी. उसमें 18 राज्यों की झांकी, 51 घोड़े, 11 ऊंट तथा पांच हाथी शामिल रहेंगे. हजारों रामभक्त पदयात्रा में शामिल होंगे. जलयात्रा में 108 कुंवारी कन्याएं सहित 51 हजार महिलाएं कलश उठायेंगी. 40 हजार श्रद्धालु रामध्वज लेकर चलेंगे. 25 लोगों को निसान वितरण में लगाया गया है.

छह को आयेंगे श्री श्री रविशंकर, आठ को कुमार विश्वास

: नौ दिवसीय महायज्ञ में चार फरवरी से शुरू होगा. पांच फरवरी की शाम में बांग्ला जात्रा, छह को आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का संदेश. शाम में स्वाति मिश्रा का भक्ति भजन, सात को कथावाचिका सरस्वती जी का प्रवचन, आठ को कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन, नौ को भोजपुरी गायक पवन सिंह का कार्यक्रम, 10 से 12 फरवरी तक दिल्ली की टीम रामलीला प्रस्तुत करेगी. 12 फरवरी को गंगा महाआरती होगी. महायज्ञ में रोजाना दोपहर को महाभंडारा का आयोजन होगा. मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी, बलदेव महतो, सुभाष राय, खुशवंत कुमार, पिंकी लाला, काजल सिंह, सरोज विश्वकर्मा, पिंटू डे, हरजीत सलूजा, अभय सिंह, गौतम सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >