Dhanbad news : चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ने से झामुमो कार्यकर्ता की मौत

चुनाव प्रचार के दौरान झामुमो कार्यकर्ता की मौत

Dhanbad news : टुंडी प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के रंगामटिया गांव निवासी झामुमो कार्यकर्ता सुरेश टुडू (35) की रविवार को चुनाव प्रचार के क्रम में तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गयी. वह फतेहपुर में डोर टू डोर कैंपेन चला रहे थे. इसी दौरान तबीयत बिगड़ गयी. नाक से खून निकलने लगा. तत्काल उन्हें टुंडी सीएचसी लाया गया, जहां से धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मृत्यु हो गयी. सूचना पाकर सोमवार को झामुमो प्रत्याशी सह स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो सुरेश टुडू के घर पहुंचे और परिजनों से मिल कर सांत्वना दी. मृतक के तीन बच्चे हैं. मौके पर फूलचंद किस्कू, रामेश्वर बास्की, श्रवण टुडू, इंदरलाल बास्की, सुनील मुर्मू, अनुज टुडू, दिलीप, रामलाल मुर्मू, हरिलाल हेंब्रम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >