बलियापुर में गरज के साथ हुई ओला वृष्टि, किसानों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति भी ठप

Jharkhand Weather: धनबाद के बलियापुर में सुबह-सुबह हुई भारी बारिश और ओला वृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया है. दर्जनों गांवों के किसानों में मायूसी छा गयी है.

Jharkhand Weather|Rain-Hailstorm in Dhanbad: धनबाद के बलियापुर में गरज के साथ हुई बारिश और ओला वृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बलियापुर प्रखंड में गुरुवार को बारश हुई, वज्रपात हुई और जमकर ओले भी गिरे. इसकी वजह से खेतों में लगी गेहूं, सरसों, फूलगोभी, बंधागोभी, टमाटर, पालक और धनिया समेत अन्य फसलें नष्ट हो गयीं. किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है. इस बारिश और वज्रपात के साथ हुई ओला वृष्टि ने किसानों को मायूस कर दिया है.

ओले गिरने से दर्जनों गांवों के किसानों की फसल हो गयी बर्बाद

गुरुवार को सुबह-सुबह करीब 6:15 बजे गरज के साथ बारिश शुरू हुई. देखते ही देखते ओले गिरने लगे. खेत-खलिहानो में बर्फ की सफेद चादर बिछ गयी. बलयापुर के दुधिया, सालपतरा, मोको, पलानी, धोखरा समेत दर्जनों गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गयीं.

ओला वृष्टि के बाद जमी बर्फ की चादर. फोटो : प्रभात खबर

सालपतरा के गौरांग मंडल की एक एकड़ में लगी सब्जियां बर्बाद

सालपतरा के किसान गौरांग मंडल ने कहा कि एक एकड़ में लगी सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी. उधार लेकर बीज खरीदे थे. खेत में काफी मेहनत की थी. अब जबकि फसल तैयार हो गया, तो बारिश और ओले ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सब्जी के साथ गेहूं की फसल भी बर्बाद, सुबह से बिजली आपूर्ति ठप

पलानी के किसान बासुदेव महतो ने कहा कि बारिश से काफी नुकसान हुआ है. सब्जी की फसल के साथ-साथ गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गयी है. सालपतरा के धनंजय मंडल ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. सुबह में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश की वजह से सुबह से ही बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी.

इसे भी पढ़ें

Weather Alert: झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट

मंईयां योजना से हांफ रही सरकार, भाजपा ने सरकार को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >