बंगाल से झारखंड क्यों आ रही इतनी चांदी? धनबाद में फिर 13 किलो चांदी के बर्तन और गहने जब्त

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से लगातार बंगाल से चांदी की खेप यहां पकड़ी जा रही है. क्या माजरा है? क्यों इतनी चांदी यहां आ रही है.

Jharkhand News|मैथन (धनबाद), अरिंदम : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल से नकद और चांदी का प्रवाह बढ़ गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद लगातार चांदी, चांदी के बर्तन, जेवर और नकदी धनबाद जिले में बरामद हो रही है. पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर बने चेकनाका पर चेकिंग के दौरान ये सामान मिल रहे हैं.

कार से ला रहे थे चांदी के बर्तन और गहने

झारखंड-बंगाल की अंतरराज्यीय सीमा पर शुक्रवार की देर रात एक कार सीमा से गुजर रही थी. इस कार की जांच की गई, तो उसमें 13 किलोग्राम चांदी के बर्तन और गहने मिले. इसके बारे में कार में मौजूद व्यक्ति कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद मैथन पुलिस ने इन बर्तनों और गहनों को जब्त कर लिया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सीओ और ओपी प्रभारी की टीम ने कार को पकड़ा

झारखंड-बंगाल अंतरराज्यीय सीमा पर सीओ कृष्णा मरांडी और ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में गठित टीम ने 13 किलो चांदी का बर्तन एवं गहना पकड़ा है. झारखंड के सोना और चांदी के आभूषण विक्रेता धनतेरस के लिए चांदी का नया बर्तन धनबाद क्षेत्र ला रहे थे. इसी क्रम में जांच-पड़ताल के दौरान यह पकड़ा है.

एसडीपीओ से मिला व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल

व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसडीपीओ रजत मानिक बाखला एवं ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन से मिला. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बर्तन और जेवरात से संबंधित कागजात दे रहे हैं. स्थानीय पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश मांगा है.

विधानसभा चुनाव की वजह से जांच अभियान तेज

विधानसभा चुनाव की वजह से धनबाद जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है. इसके पहले 24 अक्टूबर को भी जिले में 2.6 किलो चांदी के जेवर और 20 लाख रुपए से अधिक कैश जब्त हुए थे. एक दिन में 3.34 लाख रुपए और 2.639 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए थे. कोडरमा और साहिबगंज जिले में भी चेकनाका पर जांच के दौरान लाखों रुपए कैश मिले थे.

Also Read

साहिबगंज के बाद अब कोडरमा में मिली कैश, कार से 26 लाख के साथ एक हिरासत में

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केशरपुर चेकपोस्ट से फिर कैश बरामद, एक लाख से अधिक रुपए मिले

Jharkhand Assembly Election: इन दो जिलों से 2.50 लाख से अधिक नगद कैश बरामद, पुलिस की छानबीन जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >