Jharkhand Home Guard: होमगार्ड जवानों की बल्ले-बल्ले? 8वें वेतन आयोग और DA को लेकर विधायक जयराम महतो ने दिया बड़ा आश्वासन

झारखंड के होमगार्ड जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने महंगाई भत्ता (डीए) और 8वें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग उठाई. विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने का आश्वासन दिया है.

धनबाद. झारखंड के होमगार्ड जवानों की विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डुमरी विधायक जयराम महतो से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के समक्ष होमगार्ड जवानों को महंगाई भत्ता (डीए) का लाभ देने, सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2015 के आदेश के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा आगामी आठवें वेतन आयोग का लाभ होमगार्ड जवानों को भी देने की मांग रखी.

लंबे समय से मांगें लंबित होने का दावा

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में हजारों होमगार्ड जवान लंबे समय से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों के अनुसार नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन और भत्तों का लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार के संकल्प संख्या 4596, दिनांक 10 अगस्त 2024 के बाद होमगार्ड जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में संशोधन किया गया है. इसके बावजूद महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगें अब भी लंबित हैं.

ये भी पढ़ें: धनबाद गया पुल परियोजना: दिसंबर की डेडलाइन से पहले क्यों फंसा काम? जानें बड़ी वजह

मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने का आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक जयराम महतो से आग्रह किया कि वह होमगार्ड जवानों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखें और सरकार को उनकी समस्याओं से अवगत कराएं. इसके साथ ही विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की गयी, ताकि लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट हो सके.

विधायक ने दिया आश्वासन

विधायक जयराम महतो ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं और उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जतायी कि सरकार स्तर पर पहल होने से होमगार्ड जवानों की लंबित मांगों पर निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: धनबाद में बिजली कटौती या लो-वोल्टेज से हैं परेशान? अब एक वाट्सएप मैसेज से दूर होगी समस्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >