Dhanbad News : झरिया विधायक ने लिया नालियों की सफाई का जायजा

Dhanbad News : झरिया विधायक ने लिया नालियों की सफाई का जायजा

Dhanbad News : झरिया शहर में पिछले 15 दिनों से चल रहे नालियों की सफाई कार्य का मंगलवार को विधायक रागिनी सिंह ने जायजा लिया. उन्होंने बस्तियों की गलियों और सड़कों पर पैदल भ्रमण कर सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान विधायक ने कहा कि मॉनसून को देखते हुए शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई जेसीबी से करायी जा रही है. इस दौरान विधायक ने दूरभाष पर नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि झरिया में जहां-तहां नालियां जाम पड़ी हैं. इससे नालियां बजबजा रही हैं. जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है. समय रहते समस्या पर ध्यान देने की बात कही. विधायक ने शहरवासियों से अपील कि अपने आसपास साफ सफाई कर इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं. बिना आमजन के सहयोग से शहर की सफाई नहीं की जा सकती है. प्लास्टिक, कांच की बोतलें, पॉलिथिन व अन्य कूड़ा-करकट नाले एवं नालियों में डाल दिया जाता है, जो जल निकासी में बाधा उत्पन्न करते हैं. उन्होंने कहा कि बारिश के समय नाले-नालियों से सही तरीके से जल निकासी हो. इसको लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >