झरिया बाजार समिति की दुकानों पर दबंगों का कब्जा, 100 दुकान और गोदाम, 7 से ही आता है किराया

Jharia Bazaar Samiti News: झरिया बाजार समिति में दुकानों पर अवैध कब्जा है. अवैध शराब का यहां कारोबार चलता है. यहां कुल 100 दुकानें और गोदाम हैं, लेकिन किराया सिर्फ 7 से आता है.

Jharia Bazaar Samiti News|धनबाद, सुधीर सिन्हा : धनबाद जिले की झरिया बाजार समिति की दुकानों पर दबंगों का कब्जा है. यहां लगभग 30 गोदाम व दुकान हैं. इसके अलावा 70 के आसपास छोटी दुकानें है. इसमें मात्र छह से सात गोदामों से बाजार समिति को किराया आता है. शेष गोदामों व दुकानों पर दबंगों का कब्जा है. यहां जनप्रतिनिधि भी दुकानों को कब्जा करने में पीछे नहीं हैं. स्थानीय दबंग के अलावा जनप्रतिनिधियों का दर्जनों दुकानों पर अवैध कब्जा है. बाजार समिति के पदाधिकारियों की सांठ-गांठ से स्थानीय दबंग हर माह लाखों रुपये भाड़ा वसूलते हैं. यह राशि दबंग या अधिकारियों की जेब में जाता है. शुक्रवार को बाजार समिति के सचिव विपुल कुमार ने झरिया बाजार समिति का निरीक्षण किया. इस क्रम में कई दुकानों पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया. इसके अलावा जिनके नाम से गोदाम-दुकान आवंटित है, उन्होंने भी इसे किराया पर दे रखा है. अवैध कब्जाधारियों व भाड़े पर चल रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. इन्हें नोटिस भेजा जा रहा है.

बाजार समिति में चलता है अवैध शराब का कारोबार

झरिया बाजार समिति में अवैध शराब का कारोबार चलता है. 1986 में झरिया बाजार से फल व सब्जी कारोबारियों को यहां शिफ्ट कराने के लिए दुकानें बनायी गयी. अब यहां अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है. इसके अलावा चरस, गांजा व अफीम भी बिकता है. यहां से शराब बिहार में भी खपायी जाती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध कब्जा करनेवाले के खिलाफ नोटिस दिया गया है. साथ ही आवंटित दुकानों को भाड़ा पर देनेवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. जरूरत पड़ी, तो एफआइआर भी दर्ज करायी जायेगी.

विपुल कुमार, सचिव, बाजार समिति

इसे भी पढ़ें

बच्चे अनुशासन तोड़ेंगे, तो आप होंगे जिम्मेदार, BBKMU ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में टीम भेजने से पहले ली अभिभावक की अंडरटेकिंग

निकाल लीजिए गर्म कपड़े, इतना गिरेगा तापमान, 7 जिलों में बिजली कड़केगी, बारिश होगी, होगा वज्रपात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >